Tuesday, July 6, 2010

महंगाई से भी महंगे हैं मोदी

एक दिन के भारत बंद से जनता बदहाल हो गयी। १३ हज़ार करोड़ का चुना लगा तो करीब आधे से ज्यादा बिजनेस भी चौपट हो गया। पूरे देश में गिरफ्तारी तो हुई है तो तोड़फोड़ भी कम नहीं हुए। अपने बिहार में भी महंगाई को लेकर खूब धरना प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारी रोड पर निकले तो पुलिस ने खूब लाठियां बरसाई. इन सबके बीच एक ऐसा चेहरा था, जो इस कमरतोड़ महंगाई से भी महंगा दिख रहा था। वो थे नरेन्द्र मोदी......! महंगाई से लड़ने के लिए भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए। पीएम का पुतला फूकते-फूकते भाजपा के कार्यकर्ता नीतीश का पुतला फूंक दिए। पटना हो या भागलपुर हर जगह विरोध करने वाले आपस में ही लड़ने लगे। इस बंद में महंगाई का मुद्दा गायब हो गया पर यहाँ भी मोदी छाये रहे। अब आप ही बताइए के महंगाई से महंगे हैं न मोदी............

2 comments:

  1. ब्लागिंग की दुनिया में इस सुंदर और सशक्त ब्लाग का स्वागत है. आपकी अभिव्यक्ति की शैली प्रभावकारी है. यूं ही लिखते रहें...
    -
    इंटरनेट के जरिए अतिरिक्त आमदनी के इच्छुक साथी यहां पधारें- http://gharkibaaten.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. इस सुंदर से चिट्ठे के साथ आपका हिंदी ब्‍लॉग जगत में स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete